पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सौरव गांगुली को बुधवार (8 जुलाई) को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट में उनके शानदार योगदान और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला। गांगुली अब इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर बन गए हैं, जो भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। हॉल ऑफ फेम सम्मान मिलने के बाद सौरव गांगुली का पहला बयान आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिलने के बाद सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने आईसीसी और उसके चेयरमैन जय शाह का धन्यवाद करते हुए इस उपलब्धि को अपने क्रिकेट करियर के सबसे बड़े सम्मानों में से एक बताया। गांगुली ने लिखा, आईसीसी और चेयरमैन जय शाह का हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए दिल से आभार। यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेटरों के इस विशिष्ट समूह में शामिल होना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। टीम इंडिया की लगातार नाकामी पर सौरव गांगुली ने जताई चिंता पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में हाल के समय में टीम इंडिया के कमजोर प्रदर्शन पर हैरानी जताई है। हालांकि, उन्होंने मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम का समर्थन करते हुए भरोसा जताया कि टीम जल्द ही दमदार वापसी करेगी। वहीं, उन्होंने विश्व कप विजेता खिलाड़ी संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के हाथों 125 रन से बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार रही। इस हार के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया। संजू सैमसन के चयन पर बोलने से बचे सौरव गांगुली भारतीय टीम प्रबंधन ने, जिसकी अगुआई गौतम गंभीर कर रहे हैं, दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर रखकर युवा वैभव सूर्यवंशी को शीर्ष क्रम में मौका दिया। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। जब गांगुली से इस बदलाव पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, यह पूरी तरह टीम प्रबंधन का निर्णय है। इस विषय पर टिप्पणी करना मेरे लिए सही नहीं होगा। Post navigation विराट कोहली संग दोस्ती पर जोकोविच का बयान, भारत आने को लेकर भी दिया जवाब IND W vs ENG W: प्रतिका रावल चोटिल होकर टेस्ट से बाहर, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री