केकेआर की हार का सिलसिला जारी, गुजरात ने भी दी शिकस्तकेकेआर की हार का सिलसिला जारी, गुजरात ने भी दी शिकस्त

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया। यह मैच शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की तरफ से कैमरन ग्रीन ने अच्छी पारी खेली और अर्धशतक बनाया। उनकी पारी की मदद से केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया। बल्लेबाजों ने समझदारी से रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिर में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात का प्रदर्शन मजबूत रहा। वहीं, केकेआर के लिए यह सीजन अच्छा नहीं चल रहा है। टीम को अब तक पांच हार मिल चुकी हैं, जिससे उनकी स्थिति कमजोर होती जा रही है।

कोलकाता की बल्लेबाजी पारी का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए अंगकृष रघुवंशी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 4 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टिम सीफर्ट ने 14 गेंदों में 19 रन बनाए, लेकिन वह भी जल्दी आउट हो गए। 32 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई।

इसके बाद रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अनुकूल रॉय 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह सिर्फ 1 रन ही बना सके। रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। दूसरी ओर, कैमरून ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, जबकि सिराज और अशोक शर्मा को 2-2 विकेट मिले। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

गुजरात की शानदार रन चेज़ पारी

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत मजबूत रही। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। सुदर्शन 16 गेंदों में 22 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर और गिल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए तेजी से 38 रन जोड़े। बटलर ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे।

कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अर्धशतक जमाया। उन्होंने 50 गेंदों में 86 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वॉशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 16 गेंदों में 19 रन बनाए। आखिर में शाहरुख खान 3 रन और राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा और रमनदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *