अगर आपने गैस सिलेंडर बुक किया है लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने साफ कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी गैस की सप्लाई में कोई कमी नहीं होगी और आम लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए लोगों में यह डर बढ़ गया है कि कहीं गैस की सप्लाई प्रभावित न हो जाए। इसी वजह से कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें भी देखी जा रही हैं। गैस सप्लाई को लेकर सरकार का बयान सरकार के अनुसार, मौजूदा हालात के बावजूद घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य रहेगी। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने यह भी बताया है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। हालांकि, कई बार संकट के समय कुछ डीलरों द्वारा गैस की कालाबाजारी या ज्यादा पैसे मांगने की शिकायतें सामने आती हैं। कुछ मामलों में ऐसा भी होता है कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाती। सिलेंडर न मिले तो यहां करें शिकायत अगर आपने गैस सिलेंडर बुक किया है और डीलर समय पर डिलीवरी नहीं कर रहा है या ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो आप सीधे अपनी गैस कंपनी में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Indane गैस के ग्राहक 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा बुकिंग और शिकायत के लिए 7718955555 पर भी कॉल किया जा सकता है। Bharat Gas यूजर्स 1800-22-4344 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बुकिंग के लिए 7715012345 नंबर उपलब्ध है। HP Gas के ग्राहक 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा 9493602222 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। अगर आपको समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। Post navigation अब बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म, 90 दिन तक चालू रहेगा Jio सिम