टी20 विश्व कप 2026 खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट में कुछ समय के लिए शांति छा गई थी, लेकिन अब Indian Premier League 2026 के 19वें सीजन के ऐलान ने फिर से उत्साह बढ़ा दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच M. Chinnaswamy Stadium, बेंगलुरु में होगी। फिलहाल आईपीएल 2026 को दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में केवल 20 मैच खेले जाएंगे और हर टीम 4-4 मुकाबले खेलेगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव होने की वजह से पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद बाकी मैचों का कार्यक्रम भी सामने आएगा। आईपीएल 2026 का कार्यक्रम (IPL 2026 Full Schedule) मैच तारीख वेन्यू समय आरसीबी बनाम एससआरएच 28 मार्च बेंगलोर 07:00 PM मुंबई इंडियन्स बनाम केकेआर 29 मार्च मुंबई 07:00 PM राजस्थान बनाम चेन्नई 30 मार्च गुवाहाटी 07:00 PM पंजाब बनाम गुजरात 31 मार्च न्यू चंडीगढ़ 07:00 PM लखनऊ बनाम दिल्ली कैपिटल्स 1 अप्रैल लखनऊ 07:00 PM कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 2 अप्रैल कोलकाता 07:00 PM चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स 3 अप्रैल चेन्नई 07:00 PM दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स 4 अप्रैल दिल्ली 03:00 PM गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 4 अप्रैल अहमदाबाद 07:00 PM सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 5 अप्रैल हैदराबाद 03:00 PM आरसीबी बनाम सीएसके 5 अप्रैल बेंगलुरू 07:00 PM केकआर बनाम पंजाब किंग्स 6 अप्रैल कोलकाता 07:00 PM राजस्थान बनाम मुंबई 7 अप्रैल गुवाहाटी 07:00 PM दिल्ली बनाम गुजरात 8 अप्रैल दिल्ली 07:00 PM कोलकाता बनाम लखनऊ 9 अप्रैल कोलकाता 07:00 PM राजस्थान बनाम आरसीबी 10 अप्रैल गुवाहाटी 07:00 PM पंजाब बनाम हैदराबाद 11 अप्रैल न्यू चंडीगढ़ 03:00 PM सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स 11 अप्रैल चेन्नई 07:00 PM लखनऊ बनाम गुजरात 12 अप्रैल लखनऊ 03:00 PM मुबई बनाम आरसीबी 12 अप्रैल मुंबई 07:00 PM चुनाव के ऐलान पर निर्भर करेगा दूसरा चरण तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, असम और केरल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल Election Commission of India ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इसी वजह से Indian Premier League 2026 का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। आईपीएल के कुछ मैच Chennai, Kolkata और Guwahati में खेले जाने हैं, जहां चुनाव भी होने हैं। इसलिए पहले लगभग 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम ही घोषित किया गया है। बाकी मैचों का शेड्यूल चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखें तय होने के बाद जारी किया जाएगा, ताकि मैच और चुनाव दोनों बिना किसी परेशानी के हो सकें। Post navigation जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप, हार्दिक पांड्या पर केस दर्ज