आजकल डिजिटल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां ठग खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को निशाना बनाते हैं। ऐसे में Truecaller ने Family Protection फीचर लॉन्च किया है, जो पूरे परिवार को संदिग्ध कॉल्स से बचाने में मदद करता है। यह फीचर डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस कॉल और AI वॉइस क्लोनिंग जैसे खतरनाक स्कैम से सुरक्षा देता है। इसकी मदद से आप आसानी से जान सकते हैं कि कब किसी परिवार के सदस्य को संदिग्ध कॉल आ रही है। कैसे काम करता है यह फीचर इस फीचर में परिवार का एक सदस्य एडमिन (Family CTO) की भूमिका निभाता है। यह व्यक्ति पूरे परिवार की डिजिटल सुरक्षा को मैनेज करता है। अगर किसी सदस्य को कोई संदिग्ध कॉल आती है, तो एडमिन को तुरंत रियल-टाइम अलर्ट मिल जाता है। इतना ही नहीं, एडमिन अपने फोन से उस कॉल को डिस्कनेक्ट भी कर सकता है। इसके अलावा, “शेयर्ड ब्लॉक लिस्ट” के जरिए एक नंबर को ब्लॉक करने पर वह सभी जुड़े डिवाइस पर अपने आप ब्लॉक हो जाता है। फीचर को कैसे करें एक्टिव इस फीचर को ऑन करना बेहद आसान और फ्री है। सबसे पहले Truecaller ऐप में लॉग-इन करें, फिर कॉल लॉग्स सेक्शन में जाकर Family Protection बैनर पर क्लिक करें। इसके बाद अपने परिवार के सदस्यों को जोड़ें और उन्हें इनविटेशन स्वीकार करने के लिए कहें। एक्टिव होने के बाद आपको केवल संदिग्ध कॉल्स की ही जानकारी मिलेगी, जिससे आप समय रहते कार्रवाई कर सकते हैं।