राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का बड़ा मौका था, लेकिन वह 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए और खुद खिलाड़ी भी काफी निराश नजर आए। शतक से सिर्फ तीन रन दूर रुकने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। ड्रेसिंग रूम लौटते समय भी उन्हें अपने आउट होने पर यकीन नहीं हो रहा था। आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है, जिन्होंने 35 और 36 गेंदों में शतक बनाए हैं। मैच के बाद वैभव ने बताया कि वह किस तरह सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए और उनसे कहां गलती हुई। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में यह बात थी कि यह नॉकआउट मैच है और दबाव ज्यादा है, लेकिन कोचों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह अभ्यास जैसा खेलते हैं, वैसे ही खेलें और दबाव न लें। उन्होंने बताया कि उन्होंने फील्डर को देखकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इसी वजह से मिसटाइम हो गया। अगर वह थर्ड मैन की दिशा में खेलते तो शॉट आसानी से निकल जाता, लेकिन उन्होंने स्ट्रेट खेलने की कोशिश की और इसी कारण आउट हो गए। वैभव बने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 12 छक्के और 5 चौकों की मदद से 97 रनों की शानदार पारी खेली। वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से बस थोड़ा सा चूक गए। हालांकि इस पारी के दौरान उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव के नाम अब आईपीएल 2026 में कुल 65 छक्के हो चुके हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। राजस्थान फाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और राजस्थान को 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन पर रोक दिया। राजस्थान की टीम आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ 36 रन ही जोड़ सकी और अंतिम ओवर में केवल 5 रन बने। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम सफल नहीं हो पाई और उसका सफर एलिमिनेटर में ही खत्म हो गया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए राजस्थान का सामना क्वालिफायर-2 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से होगा। Post navigation IPL 2026: पंजाब की बयानबाजी पर राजस्थान का करारा जवाब GT vs RR: वैभव की चुनौती से भिड़ेगा गुजरात, फाइनल से बस एक कदम दूर