आईपीएल 2026 के लीग चरण का अंत पंजाब किंग्स के लिए बहुत खराब रहा। शुरुआत में टीम को प्लेऑफ की मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आखिरी दिन राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर चौथा स्थान हासिल कर लिया और पंजाब की उम्मीदें खत्म हो गईं। इस तरह पंजाब किंग्स का सफर वहीं समाप्त हो गया। यह मुकाबला सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को उसी अंदाज में जवाब दिया, जैसे पूरे सीजन में सोशल मीडिया पर बातें चल रही थीं। मीम वार में राजस्थान ने पंजाब को पीछे छोड़ा राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के पुराने ट्वीट “सॉरी भाई आज नहीं ” को लेकर मजाक बनाया। उन्होंने इसके जवाब में अर्जुन कपूर का एक मशहूर मीम इस्तेमाल किया। इस वीडियो में अर्जुन कपूर घर के बाहर खड़े रहते हैं जबकि बाकी लोग अंदर चले जाते हैं। राजस्थान ने इस मीम से दिखाया कि अब प्लेऑफ का दरवाजा पंजाब के लिए बंद हो चुका है। यह पुराना ट्वीट 1 मई को आया था, जब पंजाब का उस मैच से कोई संबंध नहीं था। लेकिन उस समय उन्होंने राजस्थान को ट्रोल किया था, जिसका अब राजस्थान ने जवाब दे दिया। सोशल मीडिया भिड़ंत की शुरुआत कैसे हुई? इस विवाद की शुरुआत अप्रैल में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मैच के बाद हुई थी। उस मैच में राजस्थान ने पंजाब को हराया था। जीत के बाद राजस्थान ने सोशल मीडिया पर सलमान खान का पुराना वायरल ट्वीट जिंटा की टीम जीती क्या? इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने डोनोवन फरेरा का वीडियो पोस्ट करके लिखा “रुको रुको, सॉरी भाई आज नहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच सोशल मीडिया पर मीम और तंज का सिलसिला शुरू हो गया। आखिर में राजस्थान ने मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जीत हासिल की। पंजाब की डिजिटल रणनीति पर सवाल इस सीजन में पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया पोस्ट कई बार विवाद में रही। कई फैन्स ने उनकी पोस्ट को ज्यादा आक्रामक और टॉक्सिक बताया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच के बाद भी पंजाब ने एक डांस वीडियो डाला, जिसमें दिखाया गया कि उन्होंने केकेआर को एक अंक दे दिया। उस समय पंजाब अच्छा खेल रही थी और प्लेऑफ लगभग तय लग रहा था। लेकिन बाद में वही एक अंक उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ। पंजाब 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही, जबकि राजस्थान 16 अंकों के साथ आगे निकल गई। आईपीएल 2026 ने दिया बड़ा संदेश आईपीएल जैसे बड़े और कड़े टूर्नामेंट में सिर्फ मैदान पर अच्छा खेलना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि टीम का मैदान के बाहर का व्यवहार भी लोगों की नजर में रहता है। इस सीजन में पंजाब किंग्स के साथ ऐसा ही हुआ। टीम ने सोशल मीडिया पर कई बार मजाक और तंज किए, जो कुछ लोगों को ज्यादा आक्रामक लगे। बाद में यही बातें उनके खिलाफ हो गईं। जो मजाक उन्होंने दूसरों पर किया था, वह आखिर में उन्हीं पर उल्टा पड़ गया। यह सीजन दिखाता है कि खेल के साथ व्यवहार भी बहुत अहम होता है। Post navigation KKR vs DC: KKR पर दिल्ली की जीत, अब प्लेऑफ का रोमांच शुरू RR vs SRH: आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से कैसे चूके वैभव सूर्यवंशी? मैच के बाद खुद बताई वजह