देश की संपत्ति कुछ हाथों में सिमट रही है', सांसद का सरकार पर निशानादेश की संपत्ति कुछ हाथों में सिमट रही है', सांसद का सरकार पर निशाना

बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार और नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास और रोजगार के बड़े दावों के बावजूद आम लोगों को निराशा और परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

सांसद ने सरकार पर लगाया संपत्तियों के हस्तांतरण का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सरकारी संपत्तियां कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में जा रही हैं। उनका कहना था कि देश की संपत्तियों को बेचने का काम केंद्र सरकार कर रही है, जबकि उन्हें खरीदने का फायदा कुछ बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सरकारी संस्थान और संपत्तियां निजी हाथों में पहुंच रही हैं। वहीं, उन्होंने उद्योगपति अदाणी और अंबानी पर इन संपत्तियों को खरीदने का आरोप लगाया।

अखिलेश सरकार के विकास कार्यों का किया जिक्र, भाजपा पर साधा निशाना

सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने, हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को हवाई यात्रा कराने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसे कई बड़े वादे किए थे। उनका दावा था कि इनमें से कोई भी वादा जमीन पर पूरा होता दिखाई नहीं दिया, जिससे सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं। सांसद ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास कार्यों की मजबूत आधारशिला रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *