पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस वीडियो में आम जनता और स्थानीय नेताओं का गुस्सा किसी सामान्य विरोध प्रदर्शन जैसा नहीं, बल्कि एक खुली बगावत जैसा दिख रहा है। वीडियो में लोग बिना किसी डर के कैमरे के सामने पाकिस्तानी हुकूमत, सेना और प्रशासन को सीधे तौर पर कोस रहे हैं। उनके शब्दों में गहरी बेबसी और हताशा है, जो अब ‘बगावत’ में बदल चुकी है। वीडियो में प्रदर्शनकारी साफ चिल्लाते हुए कह रहे हैं “कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है।” वीडियो में क्या है? इस वायरल वीडियो के तेवर बेहद तीखे हैं। लोग पाकिस्तानी सरकार को ‘लुटेरा’ और ‘कब्ज़ेदार’ बता रहे हैं। संसाधनों की लूट: प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि PoK की बिजली और पानी का फायदा पूरा पाकिस्तान उठाता है, लेकिन उन्हें बदले में सिर्फ भुखमरी और गरीबी मिली है। आटे और बिजली के लिए तरस रहे लोग इसे ‘आर्थिक गुलामी’ कह रहे हैं। पाकिस्तान को सीधी चुनौती: वीडियो में लोग खुलेआम कह रहे हैं कि पाकिस्तान का उनके राज्य पर कोई नैतिक या संवैधानिक अधिकार नहीं है। सड़कों पर गूंजते “पाकिस्तान यहां से जाओ” के नारे यह बताते अब जनता के सब्र का बांध टूट चुका है। अधिकारों की लड़ाई: लोग इस बात से भी नाराज हैं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर भी पाकिस्तानी सेना द्वारा सख्ती बरती गई और गोलियां चलाई गई। वीडियो में दिख रहा है कि जनता का यह गुस्सा अब डर से ऊपर उठ चुका है। इस्लामाबाद के लिए खतरे की घंटी! यह वीडियो सिर्फ एक विरोध का हिस्सा नहीं, बल्कि एक गहरे असंतोष का प्रतिबिंब है। इस्लामाबाद के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि वहां की जनता अब खुद को पाकिस्तान के नियंत्रण से आजाद देखना चाहती है। यह वीडियो गवाही देता है कि PoK के लोगों के लिए अब ‘पाकिस्तान’ का नाम उनके अधिकारों के दमन का पर्याय बन चुका है, और वहां के लोग अब अपनी पहचान और भविष्य खुद तय करने की मांग कर रहे हैं। Post navigation LA Olympics: पुरुष और महिला टीमों के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का ऐलान CJP प्रदर्शन: ‘बस नाम रहेगा अल्लाह का’ नारे से फिर गरमाया माहौल