पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि भारत किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई करता है, तो पाकिस्तान उसका जवाब कोलकाता को निशाना बनाकर देगा। आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ है। आसिफ ने कहा, “अगर भारत हमें जिम्मेदार ठहराकर कोई ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो हम कोलकाता तक निशाना साधेंगे।” उनके इस बयान को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर माना जा रहा है। भारत पर ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन का आरोप पाक रक्षा मंत्री ने भारत पर कथित ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत अपने ही लोगों या पाकिस्तानियों के जरिए ऐसी घटनाएं कर सकता है, जिन्हें बाद में आतंकवादी हमला बताकर कार्रवाई का आधार बनाया जाए। हालांकि, उन्होंने अपने इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया। इससे पहले भी आसिफ ने कहा था कि किसी भी हमले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया “त्वरित, सुनियोजित और निर्णायक” होगी। उनके लगातार आ रहे बयानों ने दोनों देशों के बीच बयानबाजी को और तेज कर दिया है। राजनाथ सिंह के बयान पर जवाब आसिफ की यह टिप्पणी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयान के जवाब में आई है। राजनाथ सिंह ने तिरुवनंतपुरम में ‘सैनिक सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा था कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत महज 22 मिनट में पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है और यदि सीमा पार से कोई भी दुस्साहस होता है, तो भारत न सिर्फ मुंहतोड़ जवाब देगा, बल्कि अभूतपूर्व कार्रवाई भी करेगा। गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य तनाव बना रहा था। मौजूदा बयानों के बाद एक बार फिर क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। Post navigation ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, होर्मुज से निकले 8 जहाज, चीन के 70 टैंकर फंसे ‘शीशमहल’ में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा! राघव चड्ढा पर चौंकाने वाला दावा