उत्तर प्रदेश के बहराइच में 25 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल घायल हो गईं। वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर रही थीं, तभी अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और वह उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में उनके चेहरे और बाल झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे और अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वे समाज में नफरत नहीं, बल्कि सौहार्द देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक राजनीति की परंपरा उन्हें यही सिखाती है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन मानवीय रिश्तों का महत्व अलग होता है। इसी भावना के तहत वह भाजपा विधायक से मिलने पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। Post navigation गुजरात निकाय चुनाव 2026: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा बंगाल चुनाव का अंतिम दौर: ममता के गढ़ पर संकट या भाजपा की बढ़त, आज होगा जनता का फैसला