गुजरात निकाय चुनाव 2026: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 15 नगर निगमों पर जीत हासिल कर ली है। राज्य चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने कुल सीटों के आधे से अधिक पर कब्जा जमाया। खास बात यह रही कि मोरबी नगर निगम में पार्टी ने सभी 52 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं सूरत नगर निगम की 120 सीटों में से भाजपा ने 115 सीटें अपने नाम कीं, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 4 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली।

अहमदाबाद-  192 भाजपा 151
कांग्रेस 13
सूरत- 120 भाजपा 72
कांग्रेस 2
अन्य 4
वडोदरा- 76 भाजपा  69
कांग्रेस 6
राजकोट – 72 भाजपा  65
कांग्रेस 7
जामनगर – 64 भाजपा 56
कांग्रेस 2
भावनगर – 52 भाजपा  44
कांग्रेस 8
आणंद करमाणं- 52 भाजपा 43
कांग्रेस 8
गांधीधाम- 52 भाजपा 41
कांग्रेस  11
नडियाद- 52 भाजपा 51
कांग्रेस 1
नवसारी- 52 भाजपा 50
कांग्रेस 2
पोरबंदर-52 भाजपा 50
कांग्रेस 0
मेहसाणा- 52 भाजपा 47
कांग्रेस 05
मोरबी- 52 भाजपा 52
कांग्रेस 0
वापी- 52 भाजपा 37
कांग्रेस 11
सुरेंद्रनगर- 52 भाजपा 51
कांग्रेस 1

ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा की बढ़त

भाजपा का प्रदर्शन केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण निकायों में भी पार्टी ने मजबूत पकड़ दिखाई। 34 जिला पंचायतों की 1,090 सीटों में से भाजपा ने 568 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 77 और अन्य दलों को 30 सीटें मिलीं। इसके अलावा 260 तालुका पंचायतों की 5,234 सीटों में से भाजपा ने 2,397 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को यहां 591 सीटें मिलीं, जबकि अन्य के खाते में 329 सीटें गईं।

युवा चेहरों की एंट्री और खास जीत


दहेगाम नगरपालिका के चुनाव नतीजों ने भी सबका ध्यान खींचा। वार्ड नंबर 5 से भाजपा उम्मीदवार ऋषि दीपककुमार अमीन ने महज 23 साल की उम्र में जीत दर्ज कर सबसे युवा जन प्रतिनिधि बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी जीत को भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

मतदान प्रतिशत और चुनाव का महत्व


26 अप्रैल को हुए इन चुनावों में 15 नगर निगम, 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। कुल 9,200 सीटों के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता पात्र थे। मतदान प्रतिशत नगर निगमों में 55.1%, नगर पालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% दर्ज किया गया।
कच्छ के गांधीधाम में सबसे कम 46.03% मतदान हुआ, जबकि वलसाड के वापी में सबसे अधिक 72.29% वोटिंग दर्ज की गई। अहमदाबाद नगर निगम में 51.81% मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *