ममता बनर्जी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख Mamata Banerjee ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी किसी को परेशान नहीं किया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही और परिणामों को प्रभावित करने के लिए कई तरह की साजिशें रची गईं। चुनाव आयोग और EVM पर उठाए सवाल ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि वोटिंग के बाद मशीनों का 80-90 प्रतिशत चार्ज रहना संदेह पैदा करता है। उनके मुताबिक, चुनाव से पहले उनके कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और जगह-जगह छापेमारी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को बदला गया और चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर काम किया। ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा। INDI गठबंधन पर भरोसा, आगे की रणनीति चुनावी नतीजों के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर बोलते हुए Mamata Banerjee ने कहा कि INDI गठबंधन अब भी एकजुट है और वह जल्द ही गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी। उन्होंने दावा किया कि यह उनकी हार नहीं, बल्कि जबरन छीनी गई जीत है। उन्होंने केंद्रीय बलों और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान दबाव और डर का माहौल बनाया गया। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई सरकारें देखी हैं, लेकिन इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी। अब आने वाले समय में उनकी राजनीतिक रणनीति और विपक्ष की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हैं। Post navigation Bengal BJP Winner List: 206 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, पूरी लिस्ट यहां देखें सपा में बगावत! राष्ट्रीय सचिव समेत 30 पदाधिकारी OP राजभर की पार्टी में शामिल