चेन्नई ने तोड़ा हार का सिलसिला, दिल्ली 31वीं बार ऑलआउटचेन्नई ने तोड़ा हार का सिलसिला, दिल्ली 31वीं बार ऑलआउट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। इससे पहले टीम को आरसीबी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार मिली। शनिवार को चेपॉक में खेले गए इस मैच में CSK ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सिर्फ 189 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।

IPL में दिल्ली का शर्मनाक रिकॉर्ड, 31वीं बार ऑलआउट

चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स की यह जीत काफी खास रही। यह आईपीएल में लगातार छह हार के बाद उनकी पहली जीत है। इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां हुए 9 मैचों में चेन्नई ने 8 बार जीत हासिल की है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स 31वीं बार ऑलआउट हुई। इस जीत के बाद चेन्नई की टीम अंक तालिका में एक स्थान ऊपर आकर नौवें नंबर पर पहुंच गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है।

स्टब्स ने संभाली पारी, ओवरटन ने गिराए 4 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े। राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। इसके बाद समीर रिजवी ज्यादा रन नहीं बना पाए और 6 रन पर आउट हो गए। कप्तान अक्षर पटेल भी सिर्फ 1 रन बनाकर गुरजपनीत सिंह की गेंद पर आउट हो गए।

डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स को जीत तक नहीं पहुंचा सके और 14 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और नूर अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 60 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। आकिब 4 रन और कुलदीप यादव भी 4 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 4 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट हासिल किए।

IPL 2026 में सैमसन का पहला शतक

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी फॉर्म में दिखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रन की बड़ी साझेदारी की। आयुष 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। संजू सैमसन ने 52 गेंदों में अपना चौथा आईपीएल शतक लगाया और 56 गेंदों में 115 रन नाबाद बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे। शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से सिर्फ अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *