भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच में युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुथार को डेब्यू का मौका दिया है। मानव को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था और अब उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल गई है। यह उनके करियर का पहला टेस्ट मैच है। ऐसे में मानव के पास अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का बेहतरीन मौका है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजर भी उनके प्रदर्शन पर रहेगी। टॉस में गिल की किस्मत चमकी भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने टॉस जीता। यह नौ टेस्ट मैचों में सिर्फ दूसरी बार है जब गिल टॉस जीतने में सफल रहे हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान लगातार चौथी बार टॉस हार गया है। यह मुकाबला महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियममें खेला जा रहा है। इस मैदान पर पहली बार कोई टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है। इसके साथ हीन्यू चंडीगढ़ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के टेस्ट इतिहास का 31वां वेन्यू बन गया है। यह मैच इस मैदान के लिए एक खास और यादगार अवसर है। भारतीय टीम में पांच साल बाद विशेषज्ञ स्पिनर की एंट्री मैच शुरू होने से पहले -कुलदीप यादव ने मानव सुथार को टेस्ट कैप दी। मानव 2021 में अक्षर पटेल के बाद भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर बने हैं। राजस्थान के 23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट लिए हैं। दलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे। मानव भारत ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने चार मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए। स्टार स्पिन जोड़ी के बिना खेल रहा भारत भारतीय टीम पिछले 15 साल में पहली बार घरेलू टेस्ट मैच मेंरविचंद्रन अश्विन और रवीन्द्र जड़ेजा के बिना मैदान पर उतरी है। इससे पहले नवंबर 2010 में न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ नागपुर टेस्ट के बाद घरेलू टेस्ट में इन दोनों में से कम से कम एक खिलाड़ी हमेशा प्लेइंग-11 का हिस्सा रहा था। नवंबर 2010 के बाद खेले गए 69 घरेलू टेस्ट मैचों में अश्विन या जडेजा, या फिर दोनों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि इस मैच में जडेजा को आराम दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने स्पष्ट किया था कि जडेजा को बाहर नहीं किया गया, बल्कि उन्हें विश्राम दिया गया है। Post navigation GT vs RR: वैभव की चुनौती से भिड़ेगा गुजरात, फाइनल से बस एक कदम दूर आयरलैंड-इंग्लैंड टूर: क्या वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता? BCCI का रुख साफ होगा