IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए पर जीत, फाइनल में पहुंचा भारत ए, चमके निशांत सिंधूIND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए पर जीत, फाइनल में पहुंचा भारत ए, चमके निशांत सिंधू

त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारत-ए ने अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दांबुला में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान-ए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत-ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 319 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अफगानिस्तान-ए की पूरी टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर ढेर हो गई।

भारत-ए को बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत मिली, हालांकि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर पचास रन का आंकड़ा छूने से चूक गए। इसके बाद प्रियांश आर्य, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने जिम्मेदारी संभालते हुए दमदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

अफगानिस्तान-ए की बल्लेबाजी हुई नाकाम

अफगानिस्तान-ए की शुरुआत खराब रही और उसे तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। यश ठाकुर ने हसन ऐसाखिल को ऋतुराज के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। ऐसाखिल ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए। इसके बाद 5.4 ओवर में अंशुल कंबोज ने खालिद तानिवाल (13) का विकेट हासिल किया। तानिवाल का कैच वैभव सूर्यवंशी ने लपका। अफगानिस्तान-ए का तीसरा विकेट इमरान मीर के रूप में गिरा, जिन्हें निशांत सिंधू ने आउट किया। मीर 27 गेंदों में 32 रन बनाकर सूर्यांश शेडगे के हाथों कैच आउट हुए।

फसील शिनोजादा ने 46 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अनुकूल रॉय की गेंद पर कैच थमा बैठे। वहीं बहिर शाह ने अर्धशतक जड़ते हुए 57 रन बनाए, लेकिन 28वें ओवर में विप्रज निगम ने उनका विकेट चटका दिया। उनका कैच भी सूर्यांश शेडगे ने पकड़ा। इसके बाद मोहम्मद इशाक 16 रन बनाकर यश ठाकुर का दूसरा शिकार बने। अशोक शर्मा ने डीप थर्ड मैन पर उनका शानदार कैच लिया।

33वें ओवर में फरमानुल्लाह सफी 17 रन बनाकर सूर्यांश शेडगे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके साथ शेडगे को अपना पहला विकेट मिला। अंत में अफगानिस्तान-ए के बल्लेबाज तेजी से विकेट गंवाते गए। अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि अंशुल कंबोज बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे अफगानिस्तान-ए की पारी 218 रन पर सिमट गई।

भारत-ए के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

भारत-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। वैभव ने 28 गेंदों में 38 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्हें फरीदून दाउदजई ने खालिद तानिवाल के हाथों कैच कराया।

इसके बाद प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 42 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 30 रन का योगदान दिया।

मध्यक्रम में कुमार कुशाग्र और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 104 रन की अहम साझेदारी की। कुशाग्र ने 67 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि तिलक ने 75 गेंदों पर 59 रन की उपयोगी पारी खेली।
सूर्यांश शेडगे 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद विप्रज निगम और निशांत सिंधू ने तेजी से रन जुटाए। दोनों ने 29 गेंदों में 41 रन जोड़े। निशांत 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि विप्रज ने 20 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। अनुकूल रॉय 4 रन ही बना सके और अंशुल कंबोज पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। अफगानिस्तान-ए के लिए फरीदून दाउदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरमनुल्लाह साफी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जहीर खान को एक सफलता मिली।

त्रिकोणीय सीरीज में भारत का दमदार खेल

भारत-ए ने इस त्रिकोणीय सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। इनमें से टीम को एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत-ए के कुल दो अंक हैं। वहीं, श्रीलंका ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने दो में से एक मैच गंवाया है और भारत-ए के खिलाफ जीत भी दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *