BCCI की पहली पसंद : भारतीय क्रिकेट में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। मौजूदा परिस्थितियों में Shreyas Iyer इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। हालिया व्हाइट-बॉल प्रदर्शन और आईपीएल में उनकी कप्तानी से बोर्ड काफी प्रभावित है। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया की टी20 और वनडे दोनों टीमों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूर्यकुमार के फॉर्म से बढ़ी चिंता, अय्यर बने मजबूत दावेदार टी20 टीम के मौजूदा कप्तान Suryakumar Yadav इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिससे चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ी है। हालांकि, उनके पिछले योगदान को देखते हुए बोर्ड उनका सम्मान बनाए रखना चाहता है। इसी बीच, अय्यर का लगातार अच्छा प्रदर्शन उन्हें कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे ले आया है। सूत्रों का कहना है कि नई टी20 टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाया जाएगा। वनडे-टी20 में एक कप्तान का प्लान, गिल की भूमिका पर सस्पेंस बोर्ड की रणनीति साफ है कि दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में एक ही कप्तान हो, जिससे टीम में स्थिरता और बेहतर तालमेल बने। पिछले साल Shubman Gill को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और उन्हें भविष्य का लीडर माना जा रहा था। लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि शीर्ष अधिकारी अय्यर को इस भूमिका में आजमाना चाहते हैं। आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ मैच और इंग्लैंड-आयरलैंड दौरा शामिल है, टीम के लिए नई रणनीति तय करने में अहम साबित हो सकता है। Post navigation DC vs RCB: दिल्ली पर आरसीबी की दमदार जीत, विराट कोहली ने आईपीएल में रचे 9000 रन का इतिहास KKR vs RCB: वरुण पर वाटसन का अपडेट, प्लेऑफ उम्मीदों पर भी बोले