रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। टीम के लिए केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ दिल्ली ने अपना सफर जीत के साथ खत्म किया। वहीं, आईपीएल 2026 का लीग चरण भी समाप्त हो गया। प्लेऑफ के लिए चारों टीमों ने बनाई जगह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए चारों टीमों का फैसला हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम-चार में जगह बनाई है। अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, 27 मई को मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम आगे खेलेगी। दिल्ली छठे, KKR सातवें स्थान पर खत्म इस सीजन दिल्ली की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम ने 14 मैच खेले, जिनमें से 7 जीते और 7 हारे। दिल्ली के कुल 14 अंक रहे और उसका नेट रन रेट -0.651 था। इसी कारण टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रदर्शन भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा। टीम ने 14 में से 6 मैच जीते और 7 मैच हारे। उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। केकेआर के 13 अंक रहे और नेट रन रेट -0.147 था। इसी कारण टीम तालिका में सातवें नंबर पर रही। Post navigation SRH vs RCB: सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी को बड़ी खुशखबरी, रजत पाटीदार फिट घोषित IPL 2026: पंजाब की बयानबाजी पर राजस्थान का करारा जवाब