बलिया। दयाशंकर सिंह ने नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी उभरते हुए निशानेबाज अर्राफ अली की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य की जर्मनी निर्मित अत्याधुनिक शूटिंग राइफल भेंट की। इस सहयोग से अर्राफ के खेल करियर को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई राइफल मिलने के बाद अर्राफ की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने इसे अपने खेल जीवन का अब तक का सबसे बड़ा उपहार बताया। प्रतिभा और मेहनत के बावजूद आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण वह अपनी तैयारियों को अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचा पा रहे थे। अत्याधुनिक राइफल मिलने से अब उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। बेहतर प्रैक्टिस के लिए अर्राफ को मिला आधुनिक राइफल का तोहफा बताया गया कि पिछले वर्ष दयाशंकर सिंह द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान बातचीत में उन्हें पता चला था कि आधुनिक राइफल की कमी के कारण खिलाड़ी की तैयारी और अभ्यास प्रभावित हो रहे हैं। इस पर उन्होंने अर्राफ को अत्याधुनिक राइफल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। अब परिवहन मंत्री ने अपना वादा पूरा करते हुए करीब 3.50 लाख रुपये कीमत की जर्मनी निर्मित शूटिंग राइफल उन्हें भेंट की है। अर्राफ पर दयाशंकर सिंह का विश्वास दयाशंकर सिंह ने कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभा की उड़ान रुकनी नहीं चाहिए। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समाज और सरकार दोनों की साझा जिम्मेदारी है।उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्राफ अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के दम पर आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे तथा बलिया, उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएंगे। Post navigation Bihar Politics: शपथ ग्रहण के बाद नेताओं की दौड़-भाग, शाम में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल की बैठक जयराम रमेश का हमला, चुनाव आयोग से लेकर राम मंदिर चंदा विवाद तक उठाए कई सवाल