महिला से गैंगरेप : पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ प्राइवेट बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला नांगलोई स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। घटना वाली रात वह फैक्ट्री से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और हेल्पर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने करीब सात किलोमीटर तक बस चलाते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रात करीब 2 बजे महिला को सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में हुई है। सुदेश बस का ड्राइवर जबकि अमन हेल्पर बताया जा रहा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानी बाग थाने में BNS की धारा 64(1), 70(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला की हालत स्थिर, सुरक्षा पर उठे सवाल पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यह घटना दो दिन पहले हुई थी। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation गोवंश हत्या पर बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका