ईंधन संकट : ओडिशा में ईंधन संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है और अब इसकी आंच राजधानी भुवनेश्वर तक पहुंच गई है। बुधवार को शहर के कल्पना स्क्वायर स्थित भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप अचानक ईंधन की कमी के कारण बंद हो गया। पंप पर ‘नो डीजल’ का बोर्ड लगाए जाने के बाद वहां पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोल भरवाने पहुंचे कई वाहन चालकों को बिना ईंधन के ही लौटना पड़ा। एक नाराज वाहन चालक ने बताया कि वह दो बार पेट्रोल भरवाने आया, लेकिन हर बार कर्मचारियों ने शाम तक इंतजार करने को कहा। बाद में पेट्रोल और डीजल दोनों की सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई। वहीं, एक महिला यात्री ने कहा कि उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो चुका था और पंप बंद होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जिलों में पहले से बनी हुई है संकट की स्थिति भुवनेश्वर में सामने आया यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब ओडिशा के कई अन्य जिलों में पहले से ही ईंधन संकट बना हुआ है। मलकानगिरी, नबरंगपुर और सोनपुर जैसे इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कमी से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। सोनपुर जिले के बिरमहाराजपुर क्षेत्र में 8 मई से ही ईंधन की किल्लत जारी है। अमरपाली रोड पर हिलुंग गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है, जिससे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आम लोगों और यात्रियों पर बढ़ा असर ईंधन संकट का सबसे ज्यादा असर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, बाइक चालकों और छोटे वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। कई लोग जरूरी काम होने के बावजूद यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। Post navigation भारत ने क्यों बढ़ाई Gold Import Duty? जानिए आम लोगों और बाजार पर क्या होगा असर दूध के बाद अब सफर भी महंगा, मुंबई में ₹2 महंगी हुई गैस