मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी : अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके और पति Suraj Nambiar के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने और तलाक तक की बातें कही जा रही हैं। इन अफवाहों के बीच अब पहली बार मौनी रॉय ने खुद सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कही बड़ी बात बुधवार दोपहर मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील करते हुए लिखा, “सभी से विनती है कि झूठी खबरें न फैलाएं और हमारी निजता व स्पेस का सम्मान करें।” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया। हालांकि, मौनी ने अपनी पोस्ट में यह साफ नहीं किया कि उनके और सूरज नांबियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक है या नहीं। सोशल मीडिया गतिविधियों से बढ़ीं चर्चाएं दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि मौनी और सूरज के बीच दूरी आ गई है। खबरों के अनुसार, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, कपल ने अपनी शादी और साथ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दी हैं। इसके बाद फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। वहीं मंगलवार शाम को लगातार मिल रही प्रतिक्रियाओं के बाद सूरज नांबियार ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया। साल 2022 में हुई थी शादी मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी, जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं। शादी के बाद यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खास पल फैंस के साथ साझा करता नजर आता था। Post navigation कंगना रनौत ने सारा अली खान को बताया ‘सनातनी’, केदारनाथ पर दिया बड़ा बयान CM विजय की मंजूरी के कुछ दिन बाद ही रद्द हुए Karuppu के 9 AM शो, फैंस में नाराजगी