ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तेज अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की 63 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत आरसीबी को इस सीजन में पहली हार मिली है। इससे पहले टीम ने अपने दोनों मैच जीते थे। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चार मैच जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम अभी अंक तालिका में पहले स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +2.055 हो गया है। आरसीबी के पास अभी चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.231 है, जिससे वह तीसरे स्थान पर है। यह भी खास बात है कि राजस्थान ने आईपीएल में पांचवीं बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया है। इस रिकॉर्ड में सबसे आगे पंजाब किंग्स है, जिसने नौ बार ऐसा किया है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसने छह बार यह किया है। वहीं आरसीबी को 200 से ज्यादा रन बचाने में अब तक सात बार हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने 201 रन बनाए आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना रन बनाए आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल ने 7 गेंदों में 14 रन बनाए और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या सिर्फ 1 रन बना सके, जबकि जितेश शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने अच्छी बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 63 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन जोड़े। अंत में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए और भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और जडेजा को 1-1 विकेट मिला। Post navigation KKR vs LSG: कौन हैं मुकुल चौधरी? संघर्ष से IPL तक का सफर PBKS vs SRH Playing 11: चंडीगढ़ में पंजाब-हैदराबाद की भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11